{"_id":"c425d92c22a0bdbf580ef49a41ec63de","slug":"school-teacher-caught-drunken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टल्ली होकर स्कूल पहुंच गया शिक्षक और फिर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टल्ली होकर स्कूल पहुंच गया शिक्षक और फिर..
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में टल्ली एक शिक्षक ने शुक्रवार को स्कूल में हुड़दंग मचाया। पढ़ाने की बजाए शिक्षक खुद ही हंगामा करने लगा गया। शिक्षक इसे समझाने लगे लेकिन ये कहां मानने वाला था। यह मामला बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र के तहत आने वाले एक स्कूल में सामने आया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिक्षक उसी स्कूल में कार्यरत है। हालांकि, उसे समझाने का साथी शिक्षकों ने भरसक प्रयास किया, किंतु वह नहीं माना। लिहाजा, प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को हुड़दंग मचाने के आरोप में धारा 101 और 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने स्कूल में खूब हुड़दंग मचाया। बताया जा रहा है कि स्कूल समय में ही शिक्षक ने नशा किया था। इस घटनाक्रम की सूचना स्कूल के प्रिंसिपल ने घुमारवीं थाना को दी।
विज्ञापन
घुमारवीं थाना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लिया। शिक्षक को थाना लाने के बाद उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।