{"_id":"574da9aa4f1c1bd24c109e09","slug":"school-girl-rape-case-at-sirmaur-dna-match-with-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेप पीड़ित छात्रा ने जन्मा बच्चा, टीचर से मैच हुआ शिशु का डीएनए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़ित छात्रा ने जन्मा बच्चा, टीचर से मैच हुआ शिशु का डीएनए
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार मामले में आरोपी शिक्षक का डीएनए नवजात शिशु के साथ मैच हो गया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर में गिरिपार क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार मामले में आरोपी शिक्षक का डीएनए नवजात शिशु के साथ मैच हो गया है।
विज्ञापन
मामले से जुड़े आईओ एवं एसएचओ रेणुका देवानंद गुलेरिया ने नवजात शिशु का डीएनए पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि आरोपी शिक्षक ने ही पीड़िता के साथ दुराचार किया था।
विज्ञापन
बीती 9 मई को दुराचार की शिकार हुई नाबालिग स्कूली छात्रा ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था। अगले ही दिन पुलिस ने डीएनए जांच के लिए जुन्गा स्थित विशेष प्रयोगशाला में भेज दिया था। इसकी जांच रिपोर्ट पुलिस को मंगलवार को ही प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
इसमें डीएनए रिपोर्ट को पॉजिटिव करार दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में अगली कार्रवाई को अंजाम देगी। आरोपी शिक्षक अभी न्यायिक हिरासत में है। पीड़ित नाबालिग और नवजात बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
बीती एक अप्रैल को छात्रा के अभिभावकों ने रेणुका थाने में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। दुराचार की शिकार नाबालिग छात्रा को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पुलिस की सुरक्षा दी गई थी। छात्रा को पांच मई को नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां छात्रा ने 9 मई को एक शिशु को जन्म दिया था।