फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Salesman turns out to be a thief, 1.86 lakh recovered

सेल्समैन ही निकला चोर, चोरी के 1.86 लाख बरामद

Tue, 02 Feb 2021 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Feb 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Salesman turns out to be a thief, 1.86 lakh recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हिमाचल के हमीरपुर पुलिस थाना सदर के तहत बाईपास स्थित एक शॉपिंग मॉल से  लाखों रुपये पर हाथ साफ करने वाला आरोपी इसी मॉल का सेल्समेन निकला है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सेल्समैन को चोरी किए गए रुपयों सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए  1,86,750 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात को इस शॉपिंग मॉल के ताले तोड़कर आरोपी ने काउंटर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिए थे। मॉल प्रबंधक को चोरी का पता चलने के बाद उसने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर मौके पर जाकर छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने व पूछताछ में आरोपी सेल्समेन पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी का कहना है कि आरोपी को चोरी की गई राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed