फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rocky murder at parwanoo, read exclusive story.

गैंगस्टर से राजनेता बना था रॉकी, दर्जन से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज

Mon, 02 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Mon, 02 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
rocky murder at parwanoo, read exclusive story.
34 वर्षीय जसविंदर के नाम पर पंजाब में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। रॉकी गैंगस्टर प्रभजिंद्र सिंह उर्फ डिंपी का करीबी रहा है। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को हिमाचल के सोलन के परवाणू में मौत के घाट उतारा गया जसविंद्र उर्फ रॉकी गैंगस्टार से राजनेता बना था। 34 वर्षीय जसविंदर के नाम पर पंजाब में एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। रॉकी गैंगस्टर प्रभजिंद्र सिंह उर्फ डिंपी का करीबी रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2006 में उसकी हत्या हुई थी। डिंपी मर्डर में भी रॉकी अरेस्ट हुआ था, लेकिन अदालत से बरी हो गया था। चर्चा है कि उसी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। परवाणू पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर भी विरोधी गैंग इस हत्याकांड की जिम्मेवारी ले रहा है।
विज्ञापन


रॉकी का नाम बद्दी के सुभाष अग्रवाल के अपहरण में फिरौती पर भी उछला। वाराणसी के एक कारोबारी के अपहरण के साथ इसका नाम भी जोड़ा गया। वर्ष 2012 में आपराधिक छवि को रॉकी ने सुधारने की कोशिश की। उसने आजाद प्रत्याशी के तौर पर पंजाब के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र 1600 मतों से रॉकी चुनाव हार गया। चुनाव में रॉकी ने भाजपा के सुरजीत कुमार को कड़ी टक्कर दी। बीजेपी के सुरजीत को 40,901 मत पड़े थे, जबकि रॉकी ने भी 39,209 वोट हासिल किए। 2017 के चुनाव के लिए रॉकी पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ था।

एसयूपी में आए थे शातिर, स्कूटर का निकला नंबर

rocky murder at parwanoo, read exclusive story.
टिंबर ट्रेल के पास पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगालते हुए उस गाड़ी का पता कर लिया है, जिसमें शातिर फरार हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

टिंबर ट्रेल के पास पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगालते हुए उस गाड़ी का पता कर लिया है, जिसमें शातिर फरार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस एसयूवी वाहन पर अमृतसर का नंबर है। जब परवाणू पुलिस ने इसकी तहकीकात की तो यह नंबर पंजाब में किसी स्कूटी का निकला।

पुलिस ने टोल प्लाजा में भी गाड़ियों की फुटेज खंगाली है। साथ ही कुछ सस्पेक्ट्स के फोटो भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पंजाब पुलिस के साथ मिलकर पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिस सस्पेक्ट गाड़ी की छानबीन की गई है, उसका नंबर पंजाब का है, लेकिन वह नंबर स्कूली का पंजीकृत है।

पहले मोटरसाइकिल पर हुई रेकी
पुलिस के मुताबिक एसयूवी गाड़ी के साथ-साथ एक बाइक पर भी रेकी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक गाड़ी के आसपास दिखाई दे रही है। पुलिस के मुताबिक ऐसे कई क्लू हाथ में लगे हैं। जिस पर पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। शूटआउट गैंगवार का एक हिस्सा है। पुलिस पंजाब पुलिस की मदद भी इसमें ले रही है।

गोलीकांड के लिए वन वे को चुना

rocky murder at parwanoo, read exclusive story.
यह वही जगह है जहां यह गोलीकांड हुआ। - फोटो : अमर उजाला

जहां शूटआउट हुआ है, वहां फोरलेन का कार्य चला है। बताया जा रहा है कि यहां वन वे है। यहां गाड़ी अपने आप ही धीमी हो जाती है। इसका फायदा शूटरों ने उठाया। टिंबर ट्रेल के समीप इस शूटआउट की रॉकी एंड गैंग को भनक नहीं थी। हालांकि, साथ सुरक्षाकर्मी भी थे, लेकिन दूर।

शॉर्प शूटर्स ने कोई मौका नहीं दिया। परवाणू को इस शूटआउट के चुनने के कई खास कारण भी रहे होंगे। रेकी के विरोधी गैंग ने टीटीआर से लेकर बाईपास परवाणू और पिंजौर चौक तक सुरक्षा व्यवस्था की कोताही को भी भांपा होगा। चंद मीटर दूर ही हरियाणा की सीमा शुरू हो जाती है। मात्र 15 से 20 मिनट की ड्राइव पर चंडीगढ़ तथा पंचकूला पहुंचा जा सकता है।

यह है गैंगस्टर जयपाल
सोलन में रॉकी की हत्या के समय जख्मी हुए उसके साथियों ने आशंका जाहिर की है कि रॉकी की हत्या गैंगस्टर जयपाल वासी गोबिंद नगर फिरोजपुर शहर के इशारे पर हुई है। जयपाल कई आपराधिक मामलों में वांछित है। जयपाल जेल में बंद गैंगस्टर चंदू की गैंग का सदस्य है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस समय चंदू और जयपाल नाभा की जेल में बंद हैं लेकिन जेल के भीतर रह कर ये अपना नेटवर्क चला रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर छावनी में दीपू ढींगरा और कालू पंडित की हत्या के पीछे चंदू का हाथ था इसीलिए पुलिस ने चंदू को उक्त मामले में वांछित बताते हुए मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed