फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Robbery at baner shiv temple

बाबा बेड बॉक्स में बंद, 12 चोर मालामाल

Tue, 01 Jul 2014 08:01 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
Robbery at baner shiv temple

थाना स्वारघाट के अंतर्गत बनेर शिव मंदिर से सटी सराय में सोमवार रात एक दर्जन नकाबपोशों ने महंत को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने महंत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बनेर शिव मंदिर में सोमवार मध्य रात्रि मुंह पर नकाब बांधे लगभग 12 युवक दाखिल हुए। महंत विक्रम पुरी मंदिर से सटी सराय में अपने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

पहले पीटा, फिर बेड बॉक्स में डाल गए

Robbery at baner shiv temple

बदमाशों ने पहले बाबा के साथ मारपीट की फिर कपडे़ से बांधकर बेड बॉक्स में डाल दिया। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। महंत की झोली से बदमाश लगभग दस हजार रुपये नकद उड़ा ले गए हैं।

वहीं, हाथ में डाली सोने की अंगुठियां, गले की चेन और मोबाइल फोन को छीन लिया। वहां रखी गोदरेज की अलमारी को तोड़ बदमाश उसमें रखे जेवरात व अन्य सामान भी उड़ा ले गए। इधर, महंत जैसे-तैसे रात तीन बजे एक ढाबे में पहुंचे। जहां से एक युवक को अपने साथ लेकर सो गए।

मामजा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

Robbery at baner shiv temple

सुबह लगभग 11 बजे उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी। महंत बेड बॉक्स से कैसे बाहर निकले, यह पुलिस के लिए एक सवाल बना हुआ है। तनबोल पंचायत की प्रधान बिमला देवी ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

सोमवार रात यह घटना ऐसे स्थान पर हुई जो व्यस्त स्थल है। यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कार्यकारी एसएचओ अश्वनी कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस चोरी हुए सामान का आकलन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed