गैस कटर से एटीएम काट कैश बॉक्स समेत नौ लाख ले उड़े लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटा और नौ लाख रुपये समेत कैश बाक्स को लेकर फरार हो गए। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। स्मार्ट शहर धर्मशाला में एटीएम चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे चोरों ने
धर्मशाला के दाड़ी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटा और नौ लाख रुपये समेत कैश बाक्स को लेकर फरार हो गए। भारी बारिश और चौकीदार न होने का फायदा उठाकर चोरों ने बीच बाजार और रिहाइश से घिरे एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे किया।
दो मिनट में कैश बॉक्स लेकर गायब
इसके बाद उन्होंने गैस कटर से एटीएम को काटना शुरू किया। पांच मिनट में चोरों ने एटीएम मशीन को काट दिया और अगले दो मिनट में कैश बॉक्स को लेकर गायब हो गए। बैंक प्रबंधन ने छुट्टियां होने के चलते ग्राहकों की सुविधा के लिए आठ अगस्त को 7 लाख रुपये डाले थे। छह लाख रुपये पहले ही एटीएम में थे।
एटीएम में कुछ नौ लाख कैश बताया जा रहा है। पुलिस ने कांगड़ा जिला में नाके बंदी कर दी है। हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। सीसीटीवी में चार लोगों की धुंधली तस्वीरें आ रही हैं। पुलिस पहचान में जुटी है।