फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   road accident at una

दर्दनाक हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 14 Sep 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 14 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
road accident at una

हिमाचल प्रदेश धर्मशाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर रक्कड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास कार-स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत में स्कूटी पर सवार पति की मौत हो गई है। जबकि, हादसे में पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरूकर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रक्कड़ कालोनी निवासी 48 वर्षीय रविंद्र जसवाल अपनी पत्नी वंदना जसवाल के साथ स्कूटी पर ऊना की आ रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्कूटी चालक रविंद्र जसवाल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद फौरन चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

उधर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed