फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Retired Army Solider Killed at Ponta in Land Dispute.

जमीन को लेकर बहू और पोते ने बेरहमी से पीटा, रिटायर फौजी की मौत

Sat, 18 Mar 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 18 Mar 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
Retired Army Solider Killed at Ponta in Land Dispute.

जमीन को लेकर हुई बहस के बाद बहू और पोते ने बुजुर्ग सैनिक के साथ हाथापाई कर डाली। इस पिटाई में घायल बुजुर्ग ने थोड़ी ही देर बाद दम तोड़ दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के पांवटा क्षेत्र का है।

विज्ञापन


यहां की शिवपुर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर हुई हाथापाई के बाद बुजुर्ग पूर्व सैनिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर बहु और उसके चाचा ससुर के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद बुजुर्ग अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन


उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बहु और पोते को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुर पंचायत के ग्राम हरिपुर टोहाना में निवासी पूर्व सैनिक जसवंत सिंह (73) पुत्र रतन सिंह गांव में परचून की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को बुजुर्ग के परिवार के सदस्य खेतों में गन्ने की बुआई कर रहे थे। इस बीच रिश्ते में उनकी बहु लगने वाली और उसका बेटा मौके पर पहुंचे।

बहस के बाद मौके पर पहुंचा था बुजुर्ग, हाथापाई ने ली जान

Retired Army Solider Killed at Ponta in Land Dispute.

जमीनी विवाद को लेकर खूब बहस हुई। जोर से आवाज सुनकर, बुजुर्ग जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी महिला ने चाचा ससुर से जमीनी विवाद को लेकर हाथापाई की। इसके बाद बुजुर्ग की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई। हालत खराब होती देख परिजन बुजुर्ग को अस्पताल के लिए रवाना हुए।

पांवटा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी बहू व पोते के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। जांच टीम ने आरोपी बहू व पोते को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सेवानिवृत्त सैनिक का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।
  
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा-304 व 34 के तहत गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed