फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape with School Girl At Knife-point.

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से चाकू की नोक पर रेप

Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rape with School Girl At Knife-point.

सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही 11वीं की छात्रा के साथ चाकू की नोक पर रेप किया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला मंडी में सामने आया है।

विज्ञापन


यहां क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से घर लौट रही जमा एक कक्षा की नाबालिग लड़की से चाकू की नोक पर दुराचार का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। तभी अचानक घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पुल के पास आरोपी सोहन लाल ने लड़की को चाकू की नोक पर डराया धमकाया और साथ लगते जंगल में ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू की नोक पर किया रेप, पुलिस ने पकड़ा

Rape with School Girl At Knife-point.

इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के परिजनों ने थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

बल्ह थाना के कार्यवाहक एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 341, 376, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड दिया है।

पिछले दिनों इसी क्षेत्र में स्कूल से अस्पताल जा रही दो छात्राओं को अगवा कर दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया था। छात्राओं से लगातार पेश आ रहे दुराचार के मामलों से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।

छात्राओं को अगवा करने के आरोपी पकड़े
उधर, बल्ह क्षेत्र के तहत स्कूल से अस्पताल जा रही दो छात्राओं को अगवा व छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपियों को भी बल्ह पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed