{"_id":"12bf484290e00a80376199feb1149499","slug":"rape-with-minor-girl-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा एक की छात्रा का अपहरण के बाद रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमा एक की छात्रा का अपहरण के बाद रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 16 Dec 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के साथ लगते एक क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पीड़िता जमा एक की छात्रा है। जानकारी के अनुसार नाबालिग ने आरोप लगाया है कि वह रविवार को स्थानीय बाजार स्थित अपनी सहेली के घर जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी ट्राला लेकर जा रहा था और उसे जबरन ट्राले में बैठा लिया। इसके बाद वह उसे पीरनिगाह रोड की ओर ले गया, जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुराचार कर डाला। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी दी और सदर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।