फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with 9 years girl at una.

'एक अंजान मकान में ले जाकर उसने मेरे साथ रेप किया'

Tue, 25 Aug 2015 09:18 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
rape with 9 years girl at una.

स्कूल से घर लौट रही नौंवी की छात्रा को एक युवक अपने साथ ले गया और एक मकान में जाकर उसका शारीरिक शोषण किया। बेसुध हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना के सामने आया है। यहां बंगाणा उपमंडल के तहत एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा का आरोप है कि स्कूल से घर लौटते समय गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे एक अंजान मकान में ले गया और एक दिन तक शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन

बेसुध हालत में घर पहुंची नाबालिग

rape with 9 years girl at una.

रविवार को छात्रा बेसुध हालत में अपने घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार को परिजन छात्रा को साथ लेकर शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुराचार के आरोपी का स्केच जारी
वहीं शिमला में सात साल की बच्ची के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी का स्केच बना लिया है। स्केच सभी थानों में भेज दिया गया है। बच्ची के बयान के आधार पर स्केच को तैयार किया गया है। उसकी मां पुलिस रिमांड पर है और पिता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। लड़की की मां बार बार अपना बयान बदल रही है।

उसका कहना है कि मामला सामने आने के बाद जिस व्यक्ति ने उन्हें पैसे दिए, उसका वह नाम नहीं जानती है। वह उसे चेहरे से पहचानती है। कभी वह कहती है कि आरोपी स्थानीय है तो कभी कहती है कि नगालैंड का रहने वाला है। महिला ने पुलिस जांच को उलझाकर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed