दरिंदगी! नग्न हालत में मिला मासूम का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग से लापता नौ साल की बच्ची का शव भागा नदी के तट पर मिला है। यह 26 अगस्त से लापता थी। मंगलवार सुबह नदी के किनारे बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी पहचान विमला के रुप में हुई है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी। परिजनों ने केलांग थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। शव नग्न हालत में मिला है, ऐसे में दुराचार की आशंका भी जताई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस के मुताबिक बच्ची की पहचान विमला (9 वर्षीय) नेपाल निवासी के रूप में की गई है। विमला 26 अगस्त को केलांग से लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस थाना केलांग में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने विमला की तलाश की लेकिन इसका कहीं पता नहीं चल सका था।
एसएचओ केलांग लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह बच्ची के पिता ने संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद बच्ची की मौत से पर्दा उठ पाएगा।
छह वर्षीय चचेरी बहन से दुराचार
मंडी बल्ह विकास खंड की एक पंचायत में चचेरे भाई के छह वर्षीय बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मेडिकल के बाद केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को छह वर्षीय मासूम घर के पास गौशाला में खेल रही थी।
इस दौरान अचानक उसका चचेरा भाई आ धमका और बच्ची को हवस का शिकार बनाया। डरी सहमी बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बल्ह थाना पुलिस ने बच्ची की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती में मेडिकल जांच करवाई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी कुलदीप चंद राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।