फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in kangra.

12 साल के नाबालिग ने बच्ची से किया दुराचार

Wed, 26 Aug 2015 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Wed, 26 Aug 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
rape case in kangra.

हिमाचल के कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ 12 वर्षीय नाबालिग ने दुराचार किया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस ने नाबालिग और बच्ची के परिजनों के बयानों के आधार पर 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के परिजनों ने बताया कि सोमवार को जब वे काम के चलते घर से बाहर थे, उस समय बच्ची को घर में खेलता देख नाबालिग उसे समीप की गौशाला में ले गया। वहां पर बच्ची से दुराचार किया। बच्ची ने घटना के कुछ समय बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों से पूछताछ की है। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची के परिजनों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल टांडा मेडिकल कॉलेज और बच्ची का मेडिकल उपमंडलीय चिकित्सालय में करवाया है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed