{"_id":"5732d9f44f1c1ba95a91a2e9","slug":"rape-case-in-hamirpur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 May 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला की एक युवती ने सरकाघाट के रहने वाले एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। आरोपी सरकाघाट के टड़ीह गांव का रहने वाला है जो हमीरपुर की एक मोबाइल शॉप में काम करता है। वहीं, पीड़ित भी कुछ समय पहले हमीरपुर के एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान से पढ़ाई कर चुकी है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिमला की एक युवती ने 29 अप्रैल को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन साल पहले वह हमीरपुर के एक निजी कॉलेज में पढ़ती थी। उसकी पहचान मनोज उर्फ पंकज गुलेरिया पुत्र प्रकाश चंद निवासी टड़ीह तहसील सरकाघाट से हुई। मनोज हमीरपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर काम करता है। दोनों में पहचान बढ़ी।
विज्ञापन
इस दौरान मनोज युवती को शादी का झूठा झांसा देकर दुराचार करता रहा। कुछ समय बाद युवती कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर वापस शिमला चली गई। 29 अप्रैल 2016 को युवती ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है कि मनोज उर्फ पंकज गुलेरिया ने उसके साथ दुराचार किया है। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी मनोज उर्फ पंकज गुलेरिया को पुलिस ने सोमवार देर रात हमीरपुर स्थित उसके किराये के कमरे से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
मंगलवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। यहां न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया। सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।