फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at rohru shimla

हैवानियत! अपनी ही बेटी से करता रहा दुराचार

Thu, 10 Apr 2014 02:51 PM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
rape case at rohru shimla

चिड़गांव क्षेत्र के एक गांव में पिता ने अपनी ही बेटी की अस्मत लूटी ली। 14 वर्षीय लड़की ने पिता के खिलाफ चिड़गांव थाने में दुराचार का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


लड़की की मां का देहांत काफी पहले हो चुका है। उनके देहांत के बाद वह गांव में पिता के साथ रहती थी।

पिता ने उसके साथ कई बार दुराचार किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पिता के जुल्मों से तंग आकर लड़की घर से भाग गई।

लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। युवती का बुधवार को शिमला में मेडिकल भी करवाया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

फिलहाल आरोपी पिता गिरफ्त से बाहर

rape case at rohru shimla

आरोपी पिता केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा है। इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामला कुछ माह पहले का है। लड़की अपने पिता से तंग आकर घर से भागकर शिमला पहुंच गई।

यहां वह कुछ समय एक आश्रम में रही। युवती 28 मार्च को आश्रम से भी कहीं चली गई। बाद में सोलन से वापस लाया गया।

मंगलवार को ढली पुलिस थाना पहुंचकर युवती ने अपने पिता पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। मामला चिड़गांव क्षेत्र का था, इसलिए ढली थाने से मामले को चिड़गांव पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

पुलिस थाना चिड़गांव के एसएचओ आशीष सैमुअल ने बताया कि लड़की ने ढली थाना में मामला दर्ज करवाया था। जहां से मामले को चिड़गांव थाने भेजा गया है। लड़की ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में तीसरा बड़ा मामला

rape case at rohru shimla

प्रदेश में पिछले एक महीने के दौरान दुराचार का यह तीसरा मामला है।

इससे पहले सोलन के कोटलानाला में भी एक नाबालिग युवती से दुराचार का मामला सामने आया था। छानबीन में पता चला कि पीड़िता का भाई ही उससे दुराचार कर रहा था।

इसी तरह पिछले हफ्ते एक अन्य मामला भी सामने आया जिसमें पिता ही दुराचार का आरोपी था। प्रदेश में इस महीने दुराचार का यह तीसरा केस है।

आए दिन सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद न सिर्फ इंसानियत शर्मसार हो रही है बल्कि सवाल उठने लगे हैं कि जब ये युवतियां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है तो फिर बाहर कैसे सुरक्षित रह पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed