{"_id":"0c1a7133e6f36fe2705d5a1fb2e688bc","slug":"rape-case-at-mandi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से किया दुराचार, फिर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से किया दुराचार, फिर धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
Updated Tue, 07 Oct 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौशाला में मवेशियों को चारा डालने गई महिला से एक युवक ने दुराचार कर दिया। यही नहीं आरोपी ने महिला को धमकाया कि यदि उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। मामला हिमाचल के मंडी जिला के बल्ह विकास खंड का है।
विज्ञापन
यहां के एक गांव में रहने वाली महिला ने युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान घरवासड़ा निवासी परमानंद के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सांय युवक पहले से ही गौशाला में बैठा हुआ था। जैसे ही महिला गौशाला में आई, युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद युवक ने महिला को यह बात किसी को भी न बताने की धमकी दी।
विज्ञापन
लेकिन सहमी हुई महिला जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। जिस पर परिजन व ग्राम पंचायत प्रधान महिला को लेकर बल्ह थाना पहुंचे और आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत दी।
पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। बल्ह थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है। मामले की छानबीन की जा रही है।