फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PWD superintendent dies in road accident in Chamba

कार खाई में गिरी, पीडब्ल्यूडी सुपरिंटेंडेंट की मौत

Fri, 13 Jun 2014 09:02 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
PWD superintendent dies in road accident in Chamba

चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत के पास लाहड़ नामक स्थान पर बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार पीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडेंट की मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की गाड़ी (एचपी 46-0773) धर्मशाला से भरमौर की तरफ जा रही थी। बनीखेत के समीप लाहड़ में गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ।
विज्ञापन


खाई से निकालते समय सुपरिंटेंडेंट कर्म सिंह पुत्र तपिया राम (56) निवासी जखराड़ी/भडियांकोठी की मौत हो गई।

ऑफिशियल काम से शिमला गए थे

PWD superintendent dies in road accident in Chamba

चालक सोंकी राम पुत्र नवरात्रु राम (56) निवासी वघेला ग्रीमा (भरमौर) सहित इसमें सवार पाल सिंह पुत्र पृथिया राम निवासी गांव व डाकघर ग्रीमा, भरमौर (38) और सुभाष कुमार पुत्र गोरख राम (36) निवासी रूथुआणी तहसील भोरंज (हमीरपुर) को काफी चोटें आई हैं।

पाल सिंह पीडब्ल्यूडी के भरमौर कार्यालय में अकाउंटेंट हैं। सुभाष क्लास फोर के पद पर कार्यरत हैं। ये सभी अकाउंट के कार्य से शिमला गए थे। दुर्घटना की सूचना पर राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के ईएमटी राकेश कुमार और पायलट दीपक टंडन मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

टांडा रेफर किए गए

PWD superintendent dies in road accident in Chamba

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने राहत एवं बचाव कार्य किया। घायलों को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें टांडा रेफर कर दिया गया।

डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद सुपरिंटेंडेंट का शव परिजनों के हवाले कर दिया है0।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed