फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punks set school bus on fire

मिनटों में जलकर राख हो गई स्कूल बस

Thu, 08 May 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर) Updated Thu, 08 May 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
Punks set school bus on fire

पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मनवीं में एक स्कूल बस को जला दिया गया है। बस सड़क किनारे पार्क की गई थी। बस के नीचे गेहूं रख कर आग लगाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


भोरंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल के चेयरमैन संजय वर्मा ने बताया कि लोस चुनाव के चलते 7 मई को स्कूल में छुट्टी थी। स्कूल बस के चालक ने बस को मनवी गांव के पास सड़क किनारे पार्क किया हुआ था।
विज्ञापन


वीरवार सुबह उसे फोन आया कि उसके स्कूल की बस में आग लगी हुई है। जब वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि स्कूल बस लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। संजय वर्मा ने बताया कि बस चालक ने बस को उसके घर के पास मनवी में पार्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को शातिरों ने तेल की टंकी और इंजन के नीचे गेहूं रखकर उसमें आग लगा दी। जब तक वह मौके पर पहुंचकर कुछ कर पाता तब तक बस जल चुकी थी। सूचना पुलिस थाना भोरंज में दी।


एएसआई जगतार सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आग लगाने वाले शातिरों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed