निजी स्कूल के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुम्हारहट्टी के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे दस जमा दो कक्षा के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में किया गया है।
उसे गंभीर हालत में धर्मपुर से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। बाद में जब छात्र को सोलन अस्पताल लाया गया तो उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार छात्र ने मरने से पूर्व पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि वह कुम्हारहट्टी में हॉस्टल में रह रहा था लेकिन वह हॉस्टल में रहने से खुश नहीं था, जिसकी वजह से उसने चूहे मारने की दवा खा ली।
पुलिस अब इस बयान के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। किन्नौर जिला के पूह निवासी छात्र की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे धर्मपुर अस्पताल ले गए।
ने आखिरी समय में पुलिस को दिया यह बयान
चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्र की हालत को बेहद नाजुक करार देते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए और उसके बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो सोलन अस्पताल ले आए।
जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि छात्र काफी दबाव में था और हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था।
इसकी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि छात्र ने आखिरी समय में पुलिस को यह बयान दिया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में छात्र के सहपाठियों से भी बातचीत की जाएगी।