{"_id":"5e42c1268ebc3ee5ec095254","slug":"policeman-crosses-limits-of-obscenity-complaint-lodged-read-entire-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी ने पार की अश्लीलता की हदें, शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी ने पार की अश्लीलता की हदें, शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 11 Feb 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना पुलिस बटालियन में तैनात एक पुलिस कर्मी ने अश्लीलता की हदें पार कर डालीं। आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मी महिला सहकर्मी से पिछले दो-तीन माह से अश्लील हरकतें कर तंग कर रहा था। महिला पुलिस कर्मी ने आरोपी की पत्नी (जो खुद भी पुलिस कर्मी है) से शिकायत की, लेकिन हरकतें नहीं थमीं। ऐसे में महिला ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दी है।
विज्ञापन
आरोपी पुलिसकर्मी व पीड़ित महिला कर्मी एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से तैनात हैं। शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि तीन माह पहले अपने अधोवस्त्र सुखाने के लिए बाहर डाले थे, तो साथी पुलिस कर्मी ने उन पर चित्रकारी की और आपत्तिजनक शब्द लिखे।
विज्ञापन
तहरीर में बताया कि आरोपी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी तैनात है। पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत पत्नी से भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत आई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन