{"_id":"7ad5883ee64912fcd0e2da3dcdb83fb0","slug":"police-searching-the-rapists-in-voter-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये लो वोटर लिस्ट, पहचानो कौन है रेपिस्ट!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये लो वोटर लिस्ट, पहचानो कौन है रेपिस्ट!
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 26 May 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों का पुलिस दस दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। इस मामले में पुलिस के हाथ खड़े होते दिख रहे हैं। पुलिस ने अब शहरी विधानसभा क्षेत्र की पूरी वोटर लिस्ट पीड़िता को थमा दी है। कहा है कि इस फोटोयुक्त वोटर लिस्ट से पीड़िता अपने गुनहगारों को खोज ले।
विज्ञापन
पढ़ें, शिमला में दिन दहाड़े छात्रा से गैंगरेप
विज्ञापन
अभी तक स्केच के आधार पर पुलिस ने 33 संदिग्धों को पीड़िता के सामने लाया। इनमें से कुछ संदिग्धाें पर युवती 80 से 99 फीसदी अंदेशा जताया लेकिन बाद में मना कर दिया। सूत्र बताते हैं कि लड़की को खुद ही बदमाशों का सही चेहरा याद नहीं है।
विज्ञापन
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती है ये गैंग!
अब तक जांच में पीड़ित और उसके दोस्त से संदिग्धों की शिनाख्त करवाई गई। पुलिस एक संदिग्ध के बिलकुल करीब थी क्योंकि इन्होंने पुलिस को बताया कि 99 फीसदी यही है। इतनी जानकारी मिलने पर हवालात में संदिग्ध से कड़े लहजे में पूछताछ हुई लेकिन संदिग्ध खुद को बेकसूर बताता रहा।
सबूत पेश करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। जांच टीम का कहना है कि इस तरह के कई संदिग्ध आरोपियों के मामले में पीड़ित लड़की और उसके दोस्त की तरफ से तफ्तीश उलझती चली गई। पुलिस स्केच के आधार पर करीब 33 संदिग्धों को राउंड अप कर चुकी है। लेकिन पीड़ित छात्रा की हां और ना के बीच पुलिस का हौसला भी पस्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि दो आरोपियों ने 16 मई को छात्रा के साथ गैंगरेप किया। वारदात 103 टनल के साथ लगते जंगल में हुई। युवती लॉ का फार्म लेने से पहले अपने दोस्त के साथ इस जगह पर टहल रही थी। आरोपियों की उम्र 35 से 40 के बीच बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि दर्जनों संदिग्ध पकड़े गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी आरोपी नहीं था। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का हर संभव प्रयास कर रही है।
पुलिस का खौफ दिखाकर डराया, फिर किया रेप
जांच में सामने आया है कि जंगल के रास्ते पर जब युवक-युवती पहुंचे तो वहां दो व्यक्ति आए। उन्होंने उन दोनों से कहा कि यहां पुलिस रेड पड़ी है। आपको ऐसे घूमते देख लिया तो किसी गलत केस में आपको भी फंसा देंगे।
इस पर इन दोनों के साथ युवक-युवती भी जंगल की ओर निकल पड़े। भागते हुए एक आरोपी के साथ युवती निकल गई और दूसरे के साथ उसका दोस्त। युवती के दोस्त को जंगल में भटका कर दूसरा आरोपी भी युवती के पास पहुंच गया।
दोनों ने युवती से दुराचार किया और किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। युवती ने वारदात की सूचना मोबाइल पर परिजनों को दी। इसके बाद थाना बालूगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया।