{"_id":"f1f9d673809f9e2a66bafc68f8d9eeef","slug":"police-recovered-dead-body-at-baluganj-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला लापता पीडब्ल्यूडी कर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में मिला लापता पीडब्ल्यूडी कर्मी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 03 Oct 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बालूगंज के समीप नाले में एक नेपाली मूल की महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान हेमा(43) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
यह लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार यह 20 सितंबर से लापता थी। आखिरी बार इसे बालगूंज में शराब के ठेके के आस पास देखा गया था।
हालांकि ये नाले में कैसे पहुंची और कैसे इसकी मौत हो गई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी तलाश भी कर रही थी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि महिला की मौत फिसल कर हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन