पुलिस ने किया खुलासा, क्यों भाग रही हैं लड़कियां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते मशोबरा में नारी निकेतन बालिका आश्रम से आए दिन लड़कियों के भागने के कारणों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार ये नाबालिग इस आश्रम में रहना ही नहीं चाहती हैं। आश्रम से वीरवार देर रात भी छह लड़कियां भाग गई थी।
इन्हें सोलन और हरियाणा बॉर्डर से पकड़ा गया। चाइल्ड लाइन की मदद से पुलिस को लड़कियों को पकड़ने में कामयाबी मिली। एएसपी हेडक्वार्टर भजन नेगी खुद टीम के साथ लड़कियों की तलाश में रवाना हुए थे।
बाद में जब ये लड़कियां पकड़ी गई तो इनसे पूछताछ की गई। आश्रम से भागी इन लड़कियों ने आश्रम में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया है। यह लड़कियां पहले भी आश्रम से भागने की कोशिश कर चुकी हैं।
मानसिक रोगियों के साथ रखने का आरोप
आश्रम से भागी पांच लड़कियां नाबालिग हैं। सभी को बाल कल्याण आश्रम समिति सोलन की सदस्य नमिता शर्मा के समक्ष पेश किया गया। चाइल्ड लाइन की प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर अनिता शर्मा ने बताया कि लड़कियों का आरोप है कि आश्रम में इन्हें बडे़ लोगों के साथ रखा जाता है।
इनमें अधिकांश लोग दिमागी तौर पर परेशान भी हैं। आश्रम में न तो कोई शिक्षा का प्रावधान है और न ही किसी प्रशिक्षण का। लड़कियों का कहना है कि उन्हें हिदायत दी जाती थी कि वह केवल अपने कमरे में ही रहेंगी। इससे बाहर नहीं आएंगी। इसके चलते ही उन्होंने भागने की तरकीब सोची।
उधर, एएसपी हेडक्वार्टर भजन नेगी ने बताया है कि शुक्रवार सुबह मशोबरा पुलिस चौकी में आश्रम की वार्डन और चौकीदार ने लड़कियों के भागने की सूचना दी थी। पुलिस ने पड़ताल तेज करते हुए सभी लड़कियों को पकड़ लिया है।