फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police caught a sex racket at baddi, solan

यहां डांस के बाद लगती थी जिस्म की बोली

Tue, 10 Jun 2014 10:51 PM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:51 PM IST
police caught a sex racket at baddi, solan

बद्दी के इस चार सितारा होटल में डांस के बाद जिस्म की बोली लगती थी। पहले युवतियां डांस करती। इसके बाद कस्टमर उनकी बोली लगाते थे।



होटल की आड़ में यह धंधा कई महीनों से चल रहा था। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में कई रईसजादे भी शरीक बताए जा रहे हैं। पुलिस इन तक भी पहुंच रही है।

पुलिस ने भी एक घंटे डांस देखने के बाद इस गिरोह का भंडाफोड किया। पुलिस के अनुसार इस रैकेट के चलते होटल की इतनी डिमांड थी कि होटल में ठहरने के लिए बुकिंग की हुई ग्राहकों को भी घंटो होटल के बाहर खड़ा रहना पड़ता था।

सिविल ड्रेस में गई पुलिस ने की सौदेबाजी

police caught a sex racket at baddi, solan
सिविल ड्रेस में गए पुलिसवालों ने भी होटल में इन युवतियों के साथ सौदेबाजी कर ली। इस नामी होटल में ये लोग मिले और फिर पूरी रात की प्लानिंग तैयार कर ली। हकीकत में ये पुलिसवाले यहां खुद कोई सौदेबाजी करने नहीं बल्कि इस सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने गए थे।

लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को तगड़ा जाल बिछाना पड़ा। ये शातिर भी पुलिस के जाल में फंस ही गए। बाद में
जिस्मफारोशी के आरोप में दस युवक-युवतियों को धर लिया गया। सभी पंजाब लुधियाना के रहने वाले हैं।

इस सेक्स रैकेड में होटल मैनेजर समेत कुल दस लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें पांच युवतियां हैं।

35 हजार में तय हुआ था सौदा

police caught a sex racket at baddi, solan

पकड़े गए आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के आसपास है। वहीं तीन दलाल और दो ड्राइवर बताए जा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार सिविल ड्रेस में पुलिस और एसआईयू टीम के जवान होटल पहुंचे।

पांचों लड़कियां का दलालों के साथ सौदा तय हुआ। सभी लड़कियों की पूरी रात की कीमत 35000 तय हुई। तीन दलालों ने यह सौदा किया और दो दलालों ने लग्जरी गाड़ियों में मनचाही जगह पर डिलीवरी की बात तय हुई।

वहीं इंटरनेट के माध्यम से भी बुकिंग का संदेह पुलिस जता रही है। एएसपी निश्चिंत नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

दो दिन पहले लग्जरी गाड़ी में पहुंचे थे बद्दी

police caught a sex racket at baddi, solan

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले पांचों लड़कियां लग्जरी गाड़ी में बद्दी पहुंची थी। इस होटल में सभी ने रूम बुक किया और रहने लगे।

यहीं से लग्जरी गाड़ी में बाहर लड़कियां सप्लाई होती रही। उधर, इस सारे सेक्स रैकेट में होटल प्रबंधन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

जिला सोलन के अर्की और सोलन शहर में पहले भी देह कारोबार के भंडाफोड़ हो चुका हैं। पंचकूला से चलने वाले रैकेट का अर्की में भंडाफोड़ हुआ है। वहीं सोलन पुराने बस स्टैंड के समीप दुकानदार की आड़ में जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा हो चुका है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed