फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest rampur murder case accused.

पत्नी को फोन करने के चक्कर में पकड़ा गया हत्यारा?

Fri, 14 Nov 2014 09:37 AM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
police arrest rampur murder case accused.

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखकर घर लौट रहे एक युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय कुमार हत्या के बाद चंडीगढ़ फरार हो गया था। यहां से दिल्ली जाने की फिराक में था लेकिन चंडीगढ़ में आरोपी को बीबी की याद आ गई।

विज्ञापन


उसने अपने ड्राईवर के मोबाइल पर कॉलकर बीबी से बात करने के लिए कहा। उस वक्त पुलिस आरोपी के घर पर मौजूद थी। एएसपी भजन देव नेगी ने आरोपी से मोबाइल पर बात की और उसे समझाया कि कब तक परिवार से दूर रहकर पुलिस से भागता फिरेगा।
विज्ञापन


एक दिन तो कानून की गिरफ्त में आएगा ही। इससे अच्छा है कि लौट आ और आत्मसमर्पण कर दे।

खुद शिमला लौटा आरोपी

police arrest rampur murder case accused.

आरोपी ने बात करने के बाद दिल्ली जाने का इरादा छोड़ दिया। चंडीगढ़ से शिमला लौट आया। शिमला से आरोपी ने एक बार फिर ड्राईवर के मोबाइल पर कॉल कर बात करने को कहा। उसने पुलिस के सामने शर्त रखी की अगर उसकी मां लौट आने के लिए कहती है तो वह आ जाएगा।

इस पर पुलिस ने उसकी मां से बात करवाई। मां की हामी भरने के बाद जब वह नोगली लौट रहा था तो रास्ते में वीरवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद से पुलिस पर लगातार आरोपी को पकड़ने का दबाव बना हुआ था।

लोगों का आरोप है कि इस हत्या कांड में आरोपी की मां, मौसी और मंडी के रहने वाले एक व्यक्ति संतराम का भी हाथ है। यह इन्हीं के घर पर रहता है। लिहाजा पुलिस ने इन तीनों को भी हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले के सुलझ जाने की बात महकमा कर रहा है।

मां और मौसी पर भी है हत्या का केस

police arrest rampur murder case accused.

विजय की मां पर उसके पिता की हत्या का आरोप भी है। आरोप है कि विजय की मां का साथ उसकी मौसी और संतराम ने दिया। अभी तीनों आरोपी जमानत पर हैं। पुलिस का कहना है कि कत्ल हुआ अजय कुमार और विजय एक ही गांव के हैं।

अजय का भाई कुशल ठाकुर पुलिस महकमे में कार्यरत है। कुशल ठाकुर के साथ विजय ने झगड़ा किया था। लेकिन कुशल ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी नोगली में मीट की दुकान चलाता है। आरोपी ने इलाके की ही एक उच्च जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया है।

लड़की को वह घर से भगाकर ले गया था। इसकी शेखी बघारते हुए आरोपी की कुशल से बहस हुई थी।

विज्ञापन

अजय का बड़े भाई था आरोपी का टारगेट

police arrest rampur murder case accused.

अजय की आरोपी विजय ने तेजधार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। वारदात को रामपुर से आठ किलोमीटर दूर नोगली पावर हाउस के पास मंगलवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे अंजाम दिया गया। गर्दन पर तेजधार हथियार के वार से युवक को संभलने का मौका नहीं मिला।

अजय ने अपने बड़े भाई की जैकेट पहनी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय के बड़े भाई को मारना चाहता था। अजय सांस्कृतिक संध्या देखने के बाद अपने दोस्तों रघुवीर सिंह और विजय कुमार के साथ बोलेरो कैंपर गाड़ी से घर लौट रहा था।

नोगली के साथ लगते पावर हाउस के पास पहुंचते ही इनकी गाड़ी खराब हो गई। तीनों गाड़ी से बाहर निकले। इतने में ही हमलावर ने अजय पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed