किन्नौर में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला किन्नौर में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा देर रात हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जिले के सापनी गांव में में देर रात ये हादसा हुआ।
यहां एक महेंद्रा पिकअप गाड़ी करीब 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी। इससे तीन लोग जिसमें वाहन मालिक सूर्य प्रकाश नेगी, चद्र प्रकाश नेगी और नेपाली मूल के गोविदा की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य घायल चंद्र बोरा खनेरी अस्पताल में उपचारधीन है। बताया जा रहा है कि ये चारों कड़छम से सापनी गांव की ओर जा रहे थे। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच चल रही है।
अज्ञात वाहन ने कुचला व्यक्ति
वहीं, जिला सिरमौर के नाहन के धौलाकुआं के समीप पांवटा-कालाअंब नेशनल हाइवे पर शनिवार रात को अज्ञात वाहन ने स्थानीय युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह 35 वर्षीय युवक सड़क किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात गाड़ी ने इसे कुचल दिया। हादसे का पता बाद में चला तब तक इसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर वाहनचालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस नेशनल हाइवे पर इस तरह का यह पहला हादसा नहीं था। लोगों ने पुलिस से तेज रफ्तार गाड़ियों पर नजर रखने को कहा है।