{"_id":"5705e0304f1c1b2771c81304","slug":"panchayat-secretary-caught-red-handed-while-taking-bribe-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":" आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पंचायत सचिव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पंचायत सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव ने पैकिंग यूनिट के लिए एनओसी देने की एवज में आठ हजार रुपये की डिमांड दी थी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में इंदौरा की ग्राम पंचायत सीरत के सचिव को विजिलेंस की टीम ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पंचायत सचिव ने पैकिंग यूनिट के लिए एनओसी देने की एवज में आठ हजार रुपये की डिमांड दी थी।
विज्ञापन
रिश्वत न देने पर सचिव ने काम रोक कर रखा था। इसकी शिकायत मुकेश सिंह ने विजिलेंस में की थी। विजिलेंस की टीम ने मुकेश सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने एक टीम बनाई और योजना के तहत पंचायत सचिव को दबोचा।
विज्ञापन
इसमें इंस्पेक्टर चमन लाल, सुरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर देस राज और अन्य शामिल थे। जैसे ही सचिव नरेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये रिश्वत ली तो विजिलेंस की टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी सचिव नरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी विजिलेंस विमल गुप्ता ने कहा कि आठ हजार रुपये रिश्वत लेते सीरत पंचायत के सचिव रंगे हाथों पकड़ा गया है।