फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One Youth Arrest in Kotkhai Girl rape and Murder case.

Breaking: कोटखाई रेप हत्याकांड में बड़ी सफलता, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Jul 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
One Youth Arrest in Kotkhai Girl rape and Murder case.

‌शिमला के कोटखाई में दसवीं की छात्रा से दुराचार और हत्या मामले में हिमाचल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थोड़ी ही देर में इस पूरे मामले का खुलासा करने जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि इन्हीं पांच आरोपियों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की थी। बाद में पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर लाश को जंगल में फेंक दिया था। वीरवार सुबह नौ बजे तक पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी कर ली थी।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजने तक मामले में चार और आरोपियों के शामिल होने का खुलासा हो गया।  पुलिस ने बिना वक्त गंवाए चारों को गिरफ्तार कर लिया। अब इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पुलिस के महानिदेशक सोमेश गोयल शाम साढ़े चार बजे इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। प्रेसवार्ता में डीजीपी इस पूरे मामले को लेकर रिपोर्ट रखेंगे। 

पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत, जंगल में डम्मी के जरिये दोहराई वारदात

One Youth Arrest in Kotkhai Girl rape and Murder case.

पुलिस ने सुबह एक युवक को पकड़ लिया था।  आरोपी युवक की पहचान 29 साल के आशीष चौहान उर्फ आशु के तौर पर हुई । यह गांव शराल, डाकघर महासू, कोटखाई का रहने वाला है। 

वहीं, एक दिन पहले एसपी भजन देवी नेगी टीम सहित सुबह करीब 9 बजे हलाइला के जंगलों में पहुंचे। 9 बजे से 2.30 बजे तक पुलिस ने जंगल का चप्पा-चप्पा छाना और सबूत जुटाने की कोशिश की। 2.30 बजे पुलिस ने वारदात को दोहराने के लिए डम्मी बनाई।

करीब आधे घंटे तक वो खौफनाक मंजर दोहराया गया, जिससे गुड़िया गुजरी थी। गुड़िया को दरिंदगी के बाद कैसे मारा गया इसके लिए पुलिस ने अलग-अलग एंगल से वारदात को दोहराने की कोशिश की।

कोटखाई में गुड़िया से हुई दरिंदगी के मामले में अमर उजाला की टीम हलाइला के जंगलों में पहुंची। टीम ने गुड़िया के दोस्तों से भी बातचीत की जिससे कई राज सामने आए हैं। 

दरिंदगी के बाद जंगल में फेंक दी थी लाश

One Youth Arrest in Kotkhai Girl rape and Murder case.

वारदात को अलग-अलग एंगल से दोहराने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मासूम के साथ दरिंदगी कर उसकी लाश को जंगल में फेंक दिया गया। मौके पर मिले गुड़िया के कपड़े भी सही हालत में है जिन पर कोई निशान नहीं है न तो कहीं से फटे हैं। पुलिस इस पर भी जांच कर रही है।

आईजी खुद रहे मौके पर मौजूद
आईजी जहूर जैदी शाम 5.30 बजे तक मौके पर मौजूद रहे। 6 बजे आईजी जहूर जैदी कोर्टखाई थाना पहुंचे और संबंधित पुलिस अफसरों से केस के बारे में चर्चा की। डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी ने इस मामले में देहा क्षेत्र में चार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। क्षेत्र में हो रही तेज बारिश भी पुलिस की जांच को प्रभावित कर रही है।  

हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस
एएसपी भजन देव नेगी पुलिस टीम के साथ शाम 7.30 बजे हलाइला के जंगलों को छानते रहे। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस किसी भी कड़ी को नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed