फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   oil theft case at dhali

ट्रांसफार्मर से 350 लिटर तेल चोरी गए बदमाश

Wed, 21 May 2014 10:04 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
oil theft case at dhali

चोरों की एक नई जमात ने राजधानी में धावा बोल दिया है। यह शातिर घरों या गाड़ियों को निशाना नहीं बना रहे। इनके निशाने पर बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर हैं।

विज्ञापन


सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे इन शातिरों ने ढली में बातिश कालोनी के पास बिजली ट्रांसफार्मर से 350 लीटर ट्रांसफार्मर तेल चोरी किया। 250 केवी के इस ट्रांसफार्मर को आ रही बिजली सप्लाई को बंद करने के लिए तारों में पत्थर फेंके।
विज्ञापन


इससे तारों में स्पार्किंग हुई और मशोबरा कंट्रोल सब स्टेशन में ट्रिपिंग हो गई जिससे ट्रांसफार्मर को आ रही सप्लाई बंद हो गई। शातिरों ने सप्लाई बंद होते ही 250 केवी ट्रांसफार्मर का स्विच तोड़ दिया और स्टाप कार्क तोड़कर तेल चुरा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद गुल रही बिजली

oil theft case at dhali

चोरी के इस नए तरीके के चलते बातिश कालोनी और ढली बाजार में सोमवार सुबह से मंगलवार शाम तक बिजली सप्लाई बंद रही। मंगलवार देर शाम को बिजली बोर्ड ने क्षेत्र में ट्रांसफार्मर को बदल कर सप्लाई सुचारु की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने बताया है कि ढली पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाजार में ट्रांसफार्मर तेल 60 रुपये लीटर के हिसाब से बिकता है। चोर 350 लीटर तेल चुरा ले गए हैं। चोरी हुए तेल की कीमत 21 हजार रुपये बनती है।

ट्रांसफार्मर का तेल वेल्डिंग करने वालों के काम आता है। वेल्डिंग सेट में यह तेल डलता है। इसके अलावा भवन निर्माण के दौरान लेंटर डालने में प्रयोग होने वाली शेटरिंग में यह तेल प्रयोग किया जाता है। ढली के हाउसिंग बोर्ड सेक्शन में चोरों ने 24 अप्रैल की रात को ट्रांसफार्मर से करंट कोआईल की चोरी की थी। यह ट्रांसफार्मर बीते दिनों ही लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed