फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   officer son attack security gaurd with darat.

अफसर के बेटे की गुंडागर्दी, गार्ड को मारा दराट

Fri, 16 Jan 2015 10:10 AM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
officer son attack security gaurd with darat.

शिमला के एडवांस्ड स्टडी के बाहर युवकों ने जमकर गुंडई की। सिक्योरिटी गार्ड को दराट दे मारा। मेन गेट को गाड़ी की टक्कर से तोड़ डाला। इससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी लाइट चकनाचूर हो गई। घबराए हुए दो सिक्योरिटी गार्ड ने भागकर जान बनाई।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद युवक गाड़ी में बैठकर आराम से निकल गए। रात के सन्नाटे में कहां लुप्त हो गए, अभी तक पता नहीं चल सका है। एक युवक आबकारी एवं कराधान विभाग के क्लास-वन अफसर का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे गेट खोले जाने को लेकर विवाद पैदा हुआ। एडवांस्ड स्टडीज के गेट नंबर दो पर सुरक्षा गार्ड भगवान दास तैनात था। कार में सवार दो युवक आए और गार्ड से गेट खोलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ विवाद

officer son attack security gaurd with darat.

गार्ड ने पूछा आपको कहां जाना है, जवाब मिला ज्यूडिशियल अकादमी से होते हुए बालूगंज जाना है, वहां मेरा दोस्त रहता है। इस पर गार्ड ने कहा कि यह आम रास्ता नहीं है और गेट नहीं खुलेगा। इतना सुनते ही एक युवक भड़क गया और गार्ड को डराने लगा।

गार्ड ने गेट नहीं खोला तो कार को दौड़ाकर दीपक प्रोजेक्ट के रास्ते बालूगंज की ओर चला गया। इसी बीच मुख्य गेट नंबर एक पर तैनात सुरक्षा कर्मी जोगिंद्र ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर रमेश चंद राणा को घटना के बारे में मोबाइल पर सूचित कर दिया। पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी।

इसी बीच अचानक कार वहां पहुंच गई। बिना किसी से बात किए युवक ने कार को फुल स्पीड में गेट से टकरा दिया। सुरक्षा गार्ड के मुताबिक तीन बार मुख्य गेट पर टक्कर मारी गई। गेट को नुकसान पहुंचा और लाइट भी टूट गई। इसके बाद युवक गालियां देते हुए वारदात स्थल से फरार हो गए। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए

officer son attack security gaurd with darat.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर अपनी कार में बैठकर फरार हो गया। सुरक्षा गार्ड ने कार का नंबर पुलिस को दे दिया है। तफ्तीश की जा रही है।

सुबह पांच बजे युवक तीसरी बार फिर गेट के बाहर आ धमके। एक युवक चीखने लगा कि रात को जो गार्ड यहां तैनात था, उसे काट दूंगा। उसके हाथ में दराट था। दराट को बल्ले की तरह हवा में लहाराता हुए युवक गेट की तरफ बढ़ा और गार्ड भगवान दास को गले से पकड़ लिया।

युवक ने भगवान दास पर दराट दे मारा, दूसरा गार्ड यह देखकर घबरा गया। हालांकि, उसने हिम्मत दिखाकर युवक को धक्का दे दिया। इससे निशाना चूक गया। इसके बाद दोनों गार्ड मौके से ज्यूडिशियल एकेडमी वाले रास्ते की ओर भाग गए।

पुलिस को दी सूचना : सुनील

officer son attack security gaurd with darat.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि वीरवार सुबह उन्हें 10 बजे घटना की जानकारी मिली है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

देश का सर्वोच्च संस्थान यह

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान देश का सर्वोच्च संस्थान माना जाता है। शिमला का गौरव बढ़ाने वाली उक्त ऐतिहासिक इमारत में सालों से उच्च अध्ययन संस्थान चल रहा है। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का छह अक्तूबर 1964 को रजिस्ट्रेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट 1860 के तहत पंजीकरण हुआ था। इसके 54 सप्ताह बाद प्रो. राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति निवास में इस संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया था।

21 अप्रैल 2010 को चोरी हुआ था घंटा

officer son attack security gaurd with darat.

21 अप्रैल 2010 को यहां से चोरी हुए बेशकीमती अष्टधातु के घंटे का आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आज की तारीख में मामला फाइलों में कहीं धूल फांक रहा है। दावा किया जा रहा है कि घंटे की चोरी के पीछे किसी इंटरनेशनल गैंग का हाथ हो सकता है।

45 किलो भार की यह घंटा अष्टधातु का है। 1903 में तत्कालीन नेपाल नरेश राजा रत्न बहादुर सिंह की ओर से यह गिफ्ट दी गई थी। घंटा एडवांस्ड स्टडी में मुख्य द्वार से कुछ कदम दूर रिसेप्शन के सामने बरामदे में लगा था। घंटे तक पहुंचने के लिए चोरों ने एक दरवाजा पार किया।

यह घंटा छत में लकड़ी की चौखट में लगा था। चोर लकड़ी की चौखट समेत घंटा उखाड़ ले गए। चौखट का वजन 50 किलो से अधिक रहा होगा। ऐसी स्थिति में घंटे का कुल भार करीब 95 किलो आंका गया।

तारादेवी जंगल में मिला नर कंकाल

officer son attack security gaurd with darat.

वहीं, तारादेवी के मलोग जंगल में नर कंकाल मिला है। इसका सिर धड़ से अलग है। कुछ लोग जंगल में लकड़ियां लाने गए थे। इस दौरान कंकाल दिखाई दिखाया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और नर कंकाल को आईजीएमसी भेजा गया है।

पुलिस इसका डीएनए करवाएगी। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि कंकाल काफी पुराना लग रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। जानवरों ने इसे नोच खाया। मौके से पेंट और शर्ट भी मिली है। इसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed