फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NHPC CEMENT SCAM : CBI raid in chandigarh, kullu and Nadaun

चंडीगढ़, कुल्लू और नादौन में सीबीआई की रेड

Thu, 05 Jun 2014 11:08 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 11:08 AM IST
विज्ञापन
NHPC CEMENT SCAM : CBI raid in chandigarh, kullu and Nadaun

सीबीआई ने बहुचर्चित सीमेंट खरीद घोटाले में मंगलवार को चंडीगढ़, कुल्लू और नादौन में छापामारी की है। यह कार्रवाई एक साथ तीन अलग अलग टीमों ने की है।

विज्ञापन


ये छापे एनएचपीसी और संबंधित ट्रांस्पोर्ट कंपनियों के अधिकारियों के घरों और सीमेंट स्टोरों पर पड़े हैं। छापामारी के दौरान सीबीआई ने प्रथम दृष्टया 11 हजार से अधिक सरकारी सीमेंट के बैग गायब पाए। छापामारी की इस कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने कई अहम रिकॉर्ड जब्त किए हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में ट्रांस्पोर्ट कंपनियों के आफिस हैं, कुल्लू में एचपीसीए के संबंधित अधिकारी का घर और सीमेंट स्टोर है। नादौन में ट्रांस्पोर्ट कंपनी के किसी अधिकारी का घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को 33 लाख रुपए की चपत

NHPC CEMENT SCAM : CBI raid in chandigarh, kullu and Nadaun

सीबीआई ने छापामारी का सिलसिला नई एफआईआर दर्ज करने के बाद शुरू किया है। इस एफआईआर में एनएचपीसी के कुछ अधिकारियों के अलावा ट्रांस्पोर्ट कंपनियों के अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार सरकारी सीमेंट के एक बैग की कीमत करीब 300 रुपए आंकी गई है।

इस तरह एनएचपीसी के अधिकारियों ने सरकारी खजाने को करीब 33 लाख रुपए से अधिक की चपत लगाई है। 11 हजार सीमेंट बैग गायब होने से कुल्लू स्थित पार्वती पन बिजली परियोजना -2 के निर्माण में किस तरह की खामियां रखी गई यह भी सीबीआई की जांच का हिस्सा है। जब्त किए गए दस्तावेजों को खंगालने के बाद विजिलेंस संबंधित अधिकारियों को गिरफ्तार कर सकती है।

यह है मामला

NHPC CEMENT SCAM : CBI raid in chandigarh, kullu and Nadaun
पार्वती पन बिजली परियोजना -2 के लिए जो सीमेंट चंडीगढ़ की दो अलग अलग ट्रांसपोर्ट कंपनियों के ट्रकों से आता था वह प्रोजेक्ट के स्टोर में पहुंचता ही नहीं था। जबकि दोनों जगहों पर रजिस्टर में सीमेंट के ट्रक के निकलने और एंट्री की जाती थी, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं होता था।

सीबीआई के एसपी डॉ. अरमानदीप सिंह ने बताया कि सीबीआई ने आज तीन जगहों पर रेड डाली है। इन जगहों से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मामला नया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed