फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ncc caddaet injured while Firing Training

एनसीसी कैडेट को लगी गोली, गंभीर

Wed, 24 Sep 2014 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 24 Sep 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ncc caddaet injured while Firing Training

शाहतलाई में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान गोली लगने से एक एनसीसी कैडेट घायल हो गया। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को पालमपुर कॉलेज का कैडेट अरुण कुमार अन्य कैडेटों के साथ थर्ड ऑफिसर तलबिंद्र सिंह की अगुवाई में फायरिंग का प्रशिक्षण ले रहा था। कैडेट ने निशाना लगाना चाहा, लेकिन भरी हुई राइफल से गोली नहीं चली।
विज्ञापन


अधिकारी ने गोली निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसी समय ट्रिगर दबते ही गोली चल पड़ी। राइफल का मुंह जमीन की तरफ था। राइफल से निकली गोली नीचे की एक चट्टान से टकराकर साथ खडे़ एनसीसी कैडेट की कोहनी में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तुरंत उपचार के लिए शाहतलाई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से बड़सर भेजा गया। बाद में हालत गंभीर होने के कारण बड़सर से हमीरपुर और हमीरपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।


कैंप कमांडर कर्नल राजन ने बताया कि एसएचओ थाना तलाई को अवगत करवाया गया है। थाना प्रभारी हेमराज ने बताया कि एनसीसी कैंप कमांडर की तरफ से शिकायत पत्र मिला है। घटनास्थल जिला हमीरपुर के अंतर्गत होने के कारण मामले से बड़सर पुलिस को अवगत करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed