100 मीटर खाई में गिरी नैनो, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के ठियोग में काछी नामक स्थान पर एक नैनो कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह 6.20 बजे हुआ। मृतक प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी केल्वी तहसील ठियोग अपनी नैनो कार नंबर एचपी 09 सी 0963 में सवार होकर केल्वी गांव से नरैल जा रहा था।
अचानक नियंत्रण खोने के कारण काछी नामक जगह के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाई, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप गया।
हादसे के कारण तलाशने में जुटी पुलिस
ठियोग पुलिस के डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों में जुटी है। नेगी ने बताया कि नैनो कार नंबर एचपी 09 सी 0963 नरैल की ओर जा रही थी।
प्रारंभिक दृष्टि में लगता है कि नियंत्रण खोने के कारण कार करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह भी ठियोग में एक वाहन दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग आए दिन हो रहे हादसों के लिए सड़कों की दयनीय हालत को भी जिम्मेदार मान रहे हैं।