फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder of missing girl in puruwala at sirmour

लापता युवती ने नहीं की थी आत्महत्या, मामले में हुआ ये नया खुलासा

Thu, 30 Nov 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 30 Nov 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
murder of missing girl in puruwala at sirmour

पुरूवाला से लापता युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने आत्महत्या नहीं की थी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दरअसल पुरूवाला से लापता युवती ने न तो आत्महत्या की थी और न ही किसी हादसे का शिकार हुई, बल्कि उसे मौत के घाट उतारा गया था। 

विज्ञापन





पुरूवाला प्रकरण में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। खुद को चाकू से गोदने वाले सारिक और उसके साथ साहिल को पुलिस ने हत्या मामले में आरोपी बनाया है। साहिल को गिरफ्तार किया है, जबकि सारिक का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को शिमला से पहुंची एफएसएल टीम ने चिलौन की खाई (जहां शव मिला) पहुंचकर चप्पे-चप्पे को छाना। वीडियो और फोटोग्राफी करने के साथ कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। टीम डॉ. अरुण शर्मा के नेतृत्व में चिलौन की खाई में पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज भी लगी पुलिस के हाथ

murder of missing girl in puruwala at sirmour

यहां हत्याकांड से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगी हैं। इसमें वारदात वाले दिन दोनों आरोपी युवक चाचा की गाड़ी में नजर आ रहे हैं। हत्याकांड के कथित आरोपी सारिक तथा उसके साथी साहिल के खिलाफ पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

कहा जा रहा है कि बाता चौक पर सीसीटीवी कैमरे में वारदात में शामिल दोनों आरोपी नजर आए है। जिस वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया है, वारदात वाले दिन दोनों आरोपी उसी वाहन में थे। एफएसएल टीम ने हत्याकांड में प्रयोग की गाड़ी की भी गहनता से जांच की। 

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल ने मुख्य आरोपी के साथ वारदात वाले दिन होने की बात कबूली है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साहिल खान को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

यहां जानिए क्या था मामला

murder of missing girl in puruwala at sirmour

11 नवंबर को पुरूवाला से एक युवती लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया। 14 नवंबर को मुख्य आरोपी सारिक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। 15 नवंबर को पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो युवक ने खुद को चाकू से गोद दिया।

आरोपी हरियाणा के जगाधरी में पुलिस हिरासत में उपचाराधीन है। गत शनिवार को लापता लड़की का शव चिल्लौन खड्ड में मिला। इसके बाद मामले में आईपीसी की धारा-364 व 120 भी लगा दी। शव मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को 4 घंटे चक्का जाम किया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के चाचा को गिरफ्तार किया। फोन कॉल्स डिटेल में आरोपी युवक ने अपने दोस्त से बात की थी। जांच टीम ने 11 नवंबर की फोन कॉल के आधार पर नाहन आईटीआई में पढ़ रहे पुरूवाला निवासी साहिल खान को पूछताछ के लिए बुलाया गया। साहिल से पूछताछ में हत्याकांड की कहानी से पर्दा उठा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed