{"_id":"579d8f034f1c1bdc762b8813","slug":"murder-in-rampur-bushahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन के नजदीक ओडी के पास पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। जानकारी के अनुसार टिप्पर संख्या एचपी 30- 3134 कुमारसैन से शिमला की ओर आ रहा था। इस दौरान टिप्पर में तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
व्यक्ति टिप्पर से गिरा या गिराया गया अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। टिप्पर को उसका मालिक व चालक भारतभूषण पुत्र कमलेश चंद, निवासी गांव फिरनू, जिला मंडी चला रहा था। इसमें प्रताप सिंह (45) पुत्र स्व. आत्मा सिंह घुमाणा, कुमारसैन और घनश्याम पुत्र स्व. आसान राम निवासी गांव बनाहर, कुमारसैन भी सवार थे। टिप्पर ओडी के पास पहुंचा तो उससे प्रताप सिंह गिर गया था।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ओडी से कुछ आगे टिप्पर चालक और अन्य सवार को हिरास्त में ले लिया। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन