तेजधार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर थाने से 8 किलोमीटर दूर नोगली पावरहाऊस के समीप एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। वारदात मंगलवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है, जब तीन लोग रामपुर से लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे।
बोलैरो कैंपर गाड़ी एच पी 06-0750 से ये नोगली खखरोला की ओर निकले। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नोगली के साथ लगते पावर हाऊस के पास सड़क खराब होने के कारण गाड़ी अचानक खराब हो गई। तीनों लोग गाड़ी से बाहर निकले और आरोपी ने इसी दौरान तेजधार हथियार से युवक की गर्दन पर हमला कर दिया।
इस हमले में अजय कुमार पुत्र राजेंद्र ठाकुर वीपीओ खखरोला आयु 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
हत्या का मुकदमा दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात रामपुर से तीन लोग अजय कुमार, रघुवीर सिंह और विजय कुमार लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम देखने के बाद अपने घर खखरोला के लिए रवाना हुए। राह में गाड़ी खराब होने पर जब तीनों लोग गाड़ी से बाहर निकले तो विजय कुमार ने तेजधार हथियार से अजय की गर्दन पर पीछे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इस हमले में अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए रामपुर पुलिस के डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।