फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at una

धोखेबाज प्रेमिका को मिली खौफनाक मौत

Mon, 22 Sep 2014 08:23 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
murder case at una

पति-पत्नी और वो के किस्से तो अकसर सुनने में आते हैं। लेकिन, प्रेमिका के पति और प्रेमी के बीच कोई तीसरा भी इस प्रेम कहानी में आ गया। पहले प्रेमी ने प्रेमिका के खून से सने हाथों से इस कहानी का अंत लिख डाला। जाहिर तौर पर अवैध प्रेम संबंधों ने विवाहिता की जान ले ली।

विज्ञापन


अवैध संबंधों किरण और उसके पति के बीच दूरियां पैदा कीं और किरण अपने प्रेम को परवान चढ़ाने के मकसद से अपने पति से अलग हो गई।तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन था।
विज्ञापन


वह अपने पति से दूर ऊना में एक किराये के मकान में रह रही थी। मगर इसी बीच एक साथ दो युवकों से कथित दोहरे प्रेम संबंधों ने उसकी जान ले ली और इस प्रेम कहानी के अंत के साथ ही चार घरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को भाई दूसरे को बताती थी पति

murder case at una

महिला के पीछे ढाई साल का मासूम बच्चा अपने पिता की गोद में छूट गया है। हालांकि पति पत्नी में दूरियों के बाद से ही बच्चा पिता की परवरिश में ही पल बढ़ रहा है।

जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते झलेड़ा में हुई इस वारदात से जहां सनसनी का माहौल है। वहीं समाज के लिए यह घटना हैरत भी पैदा करने वाली है।

चूंकि जिस मोहल्ले में युवती किराये पर रह रही थी, वहां दो युवकों का आना-जाना था। इनमें से युवती पड़ोसियों को एक को भाई, जबकि दूसरे को अपना पति बताती थी।

दोनों ही प्रेमियों को इस बात का इल्म तक नहीं था कि किसी एक के सिवाय उसका दूसरे से भी संबंध है। जैसे ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार दीपक को पता चला कि उसका किसी दूसरे पुरुष के साथ भी संबंध है तो वह शनिवार की रात किरण के घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दूसरे प्रेमी ने की थी नौकरी में मदद

murder case at una

किरण के प्रेमी दीपक की पहचान पड़ोस व मोहल्ले में उसके भाई के रूप में थी। लिहाजा रात को हुई इस घटना का लोगों ने एकदम किसी तरह का विरोध नहीं किया। पेशे से प्लंबिंग का काम करने वाला 20 वर्षीय दीपक इस बात को लेकर आगबबूला हो गया कि किरण का किसी और से भी संबंध है।

किरण करीब पंद्रह दिन से झलेड़ा में किराये के मकान में रह रही थी। लेकिन दीपक के अलावा दूसरे व्यक्ति के साथ उसकी महीना भर पहले जान-पहचान हुई थी, जिसे वह पड़ोस में उसका पति बताती थी। इस दौरान इस कथित प्रेमी ने उसकी एक कंपनी में नौकरी लगवाने में भी मदद की। पुलिस पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने भी किरण के साथ संबंधों की बात का खुलासा किया है।

संबंधित व्यक्ति इलैक्ट्रीशियन है, जिसका युवती के घर लगभग रोज आना-जाना था। जबकि दीपक के साथ उसके करीब तीन साल से संबंध थे। युवती की शादी वर्ष 2011 में उपमंडल बंगाणा के एक गांव में हुई थी। दीपक को किसी दूसरे का बीच में आना ठीक नहीं लगा और उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed