हरियाणा के युवक की तेजधार हथियार से हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पांवटा में हरियाणा निवासी एक कामगार युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। ये युवक अपने एक दोस्त के साथ यहां मजदूरी का काम करता था। दोनों एक कमरे में एकसाथ रहते थे।
रविवार देर रात को कत्ल की वारदात अंजाम दी गई। हत्याकांड के बाद से दूसरा मजदूर मौके से फरार है। जानकारी के अनुसार सुबह मौके पर पहुंचे मिस्त्री व मजदूरों ने बाहर पलंग पर लहूलुहान मजदूर को देखा।
इसके बाद मकान मालिक व पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी एनएस नेगी ने मुआयना कियात तो तेजधार हथियार मौके से बरामद किए गए हैं। हत्या का मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुट गई है। एक सप्ताह के भीतर पांवटा थाना क्षेत्र में दूसरा हत्याकांड है।
देर रात अंजाम दी वारदात
पुलिस के अनुसार ये मकान भीड़भाड़ से दूर सुनसान स्थल पर है। पिछले एक माह से एक कमरे में हरियाणा के निजामपुर खिदराबाद निवासी रणवीर सिंह (35) व एक अन्य साथी रहते थे। दोनों आसपास ही रेत बजरी समेत दिहाड़ी मजदूरी कार्य करते थे।
इस मकान के एकदम साथ दो और कमरे निर्माणाधीन हैं। सोमवार को रणवीर लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर, गर्दन समेत शरीर पर कई वार के निशान थे। रविवार रात को हत्याकांड के बाद से दूसरा साथी मजदूर फरार है।
पुलिस टीम के आपसी विवाद में दूसरे मजदूर द्वारा हत्या करने की आशंका है। एएसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने पुष्टि कर बताया कि मृतक हरियाणा, खिदराबाद के निजामपुर निवासी रणवीर सिंह का बताया जा रहा है। हत्या के बाद से दूसरा साथी मौके से फरार है। हत्याकांड के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।