फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at nerwa, shimla

मामूली बहस के बाद दोस्त पर चला दी गोली

Mon, 19 May 2014 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 May 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
murder case at nerwa, shimla

नेरवा तहसील के पुड़ण गांव में एक नेपाली ने अपने नेपाली मूल के ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला ले जाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुड़ण गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे दिल बहादुर अपने डेरे में अकेला था।
विज्ञापन


इसी बीच इसका दोस्त इकयार बहादुर वहां आया। दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद इकयार बहादुर ने डेरे में रखी बंदूक उठाकर दिल बहादुर पर चला दी। बंदूक पहले से लोड की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से फरार हुआ आरोपी

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण भी डेरे में पहुंचे और दिल बहादुर को घायल अवस्था में देख पुलिस को मामले की सूचना दी। ग्रामीणों के आने से पहले आरोपी व्यक्ति भाग गया था।

घायल अवस्था में दिल बहादुर ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घायल दिल बहादुर को नेरवा अस्पताल ले गई, लेकिन दिल बहादुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गोली मारकर फरार हुए आरोपी व्यक्ति को भी पुलिस ने गांव में ही धर दबोचा। इसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed