{"_id":"c11102f6ec6af2e5a2330baddb4ecf0a","slug":"murder-case-at-naudon","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियार से रेत दिया युवक का गला, कौन था वो?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियार से रेत दिया युवक का गला, कौन था वो?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 01 Apr 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के साथ लगते नादौन में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह युवक विशाल शर्मा (30) नादौन के साथ लगते सरकेड़ी गांव का रहने वाला था।
अंदेशा जताया जा रहा है कि देर रात यह अपने दोस्तों के साथ पास के एक निर्माणाधीन मकान में गया था। इसके बाद यह वापस नहीं लौटा।
स्थानीय लोगों का दावा, गले में चाकू के निशान
स्थानीय लोगों का कहना है कि विशाल के गले में चाकू से रेतने के निशान है। आज तड़के सुबह इसे स्थानीय अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन इसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
फिलहाल पुलिस इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं कर रही है। मौत के क्या कारण रहे, इसे अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। आगामी जांच के बाद हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन