जीजा बना हैवान, नाबालिग से किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला हिमाचल के जिला सोलन का है। 12 साल की स्कूली छात्रा की शिकायत पर जीजा पर सोलन थाना में मुकदमा कायम किया गया है।
लड़की चौथी कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दुराचार की पुष्टि मेडिकल में हो चुकी है।
करता था अश्लील हरकतें, अब किया रेप
पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की का जीजा मूल रूप से नेपाली है। वह सोलन में मजदूरी करता है।
वहीं उसकी पत्नी व पीड़िता की बहन भी मजदूरी करती है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसका जीजा उसे अकसर अकेले बुलाकर अश्लील हरकतें करता था।
उसने हाल ही में अकेले होने का फायदा उठाकर दो बार संबंध बनाया। उसके बाद लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसएचओ सदर अनिल धौल्टा ने की है।