फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor girl in Himachal chamba raped by a 70-year-old man.

70 साल के बुजुर्ग ने 10 वर्षीय बच्ची से किया दुराचार

Mon, 10 Aug 2015 08:06 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
Minor girl in Himachal chamba raped by a 70-year-old man.

पड़ोस में रहने वाला 70 साल का बुजुर्ग मासूम को खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित बच्ची दर्द से कराहती हुई किसी तरह घर पहुंची। मामला हिमाचल के चंबा जिले का है। किहार सेक्टर के अंतर्गत एक दस वर्षीय बच्ची से 70 साल के व्यक्ति द्वारा दुराचार करने का मामला पेश आया है।

विज्ञापन


आरोपी पीड़ित बच्ची का पड़ोसी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल करवाने के लिए चंबा अस्पताल भेज दिया है। इस दुष्कृत्य के बारे में तब पता चला जब दस वर्षीय बच्ची ने अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की।
विज्ञापन

बच्ची का करवाया जा रहा मेडिकल

Minor girl in Himachal chamba raped by a 70-year-old man.

इसकी पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसे अपने साथ खेत में ले गया था, जहां उसने उसके साथ दुराचार किया। इतना सुनते ही पीड़िता की मां के पांव के तले जमीन निकल गई। इसके बाद वह सीधी अपनी बच्ची को लेकर किहार थाने जा पहुंची। जहां उसने बच्ची के साथ हुए अन्याय के बारे में बताया।

पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान के आधार पर उसी के गांव में रहने वाले बलदेव पर पोक्सो एक्ट व दुराचार करने का मामला दर्ज कर। पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए चंबा भेज दिया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मेडिकल न हो पाने से दुराचार की पुष्टि नहीं हो पाई थी। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मामला सामने आने की पुष्टि एसएचओ किहार पुलिस थाना जगदीश चंद ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed