{"_id":"6af8bb8f563f948f780ce936","slug":"income-tax-department-visits-rs-jewellers-mathura-news-c-161-1-vrn1004-105012-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आरएस ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आरएस ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की दस्तक
विज्ञापन
वृंदावन। आयकर विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी वृंदावन में सर्राफा कारोबारी के यहां दस्तक दी। शनिवार दोपहर को पहुंची आयकर विभाग की टीम ने सर्राफा बाजार स्थित आरएस ज्वैलर्स के यहां दस्तक दी। उसके समीप एक प्रतिष्ठान पर पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से सर्राफा कारोबारियों में खलबली मच गई।
सूत्रों के मुताबिक टीम ने प्रतिष्ठान के संचालक रमेश चंद्र अग्रवाल और शरद सर्राफ को प्रतिष्ठान में ही रोक लिया। इसके बाद अधिकारियों ने कारोबार से संबंधित बिल, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेज के साथ रियल एस्टेट संबंधी दस्तावेज की भी जांच की। टीम दोनों कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। प्रतिष्ठान के कारोबारी लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान किए जाने की भी जानकारी है। व्यापारी नेता भी प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सर्राफा बाजार में टीम के पहुंचने की खबर फैलते ही व्यापारियों के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं।
हालांकि, आयकर विभाग ने अभी तक कार्रवाई की वजह, जांच के दायरे और बरामद दस्तावेज पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। जांच टीम करीब साढ़े आठ बजे यहां रवाना हो गई। गौरतलब है कि दिवाली के बाद से मथुरा-वृंदावन में बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। लगातार हो रही छापेमारी से व्यापारिक जगत में हलचल बनी हुई है। अब आरएस ज्वैलर्स पर हुई कार्रवाई ने सर्राफा बाजार की चिंता और बढ़ा दी है।