{"_id":"6af8be98046b4c82f20dfb76","slug":"tanker-runs-over-family-on-a-motorcycle-mother-and-son-killed-other-child-loses-a-leg-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1022299-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टैंकर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, दूसरे बच्चे का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टैंकर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, दूसरे बच्चे का पैर कटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में मां और उसके 10 माह के बेटे की मौत हो गई, जबकि चार साल के मासूम का बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। बाइक चला रहा पति भी घायल हो गया। एक ही परिवार के चार लोगों के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी असलम (32) पुत्र अलीहसन शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पत्नी गुलशन (30) और दो बेटों रैयान (4) व अरसलान (10 माह) के साथ स्प्लेंडर बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। सुंदरदीप कॉलेज के पास एनएच-9 पर पीछे से आ रहा टैंकर बाईं ओर से एक्सप्रेसवे पर चढ़ रहा था। इसी दौरान बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पूरा परिवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को डासना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में 10 माह के अरसलान को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में चार वर्षीय रैयान का पैर कटकर अलग हो गया। असलम और रैयान की गंभीर हालत देखते हुए दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि गुलशन और अरसलान के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मौसेरे भाई के निकाह में शामिल होने निकला था परिवार
जनपद हापुड़ के गांव सिखेड़ा का रहने वाला असलम पत्नी गुलशन, दो बेटों रैयान और अरसलान के साथ बाइक पर सवार होकर मौसेरे भाई इसरार के निकाह में शामिल होने गांव कनौजा के लिए निकला था। असलम मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी गुलशन मूल रूप से जनपद बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के एदमात सराय की रहने वाली थी।