Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prestigious Alumnus Award from IIM Mumbai for the Police Commissioner

Varanasi News: पुलिस आयुक्त को आईआईएम मुंबई का प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार

Sun, 15 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Prestigious Alumnus Award from IIM Mumbai for the Police Commissioner
- मुंबई में हुए समारोह में दिया गया सम्मान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई ने प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें जनसेवा, उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। शनिवार को यह पुरस्कार आईआईएम मुंबई में एक समारोह में दिया गया।
मोहित अग्रवाल कमिश्नरेट वाराणसी में भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के पुलिस आयुक्त हैं। लगभग तीन दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने पुलिस नेतृत्वकर्ता और कुशल प्रशासक के रूप में पहचान बनाई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के 15 जनपदों में पुलिस प्रमुख के रूप में कार्य किया। वर्ष 2005-2006 के दौरान उन्होंने एक वर्ष तक संयुक्त राष्ट्र में भी सेवाएं दीं। वर्ष 2023-2024 में उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के प्रमुख रहते हुए उन्होंने आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। प्रयागराज कुंभ मेले (2013 और 2019) के सफल आयोजन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

कानपुर में ऑपरेशन मासूम का नेतृत्व करते हुए मोहित अग्रवाल ने 23 बच्चों को सकुशल मुक्त कराया। इस घटना में एक अपराधी ने बच्चों को बंधक बना लिया था। उनके कुशल नेतृत्व और प्रभावी पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप अपराधी को मार गिराया गया। इस अभियान के लिए उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया। उन्होंने कानपुर के बिकरू कांड से जुड़े दो अपराधियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई में भी भूमिका निभाई। आईपीएस मोहित अग्रवाल को साहस और विशिष्ट सेवाओं के लिए कई राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया गया है। इनमें राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक और राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुलिस पदक शामिल हैं। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक भी मिला है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के कम्प्यूटरीकरण और तकनीकी आधुनिकीकरण में भी योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed