फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister pso and driver bothsent to jail.

जेल भेजे मंत्री के पीएसओ और ड्राइवर, सस्पेंड भी किए

Sun, 05 Apr 2015 02:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Apr 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
 minister pso and driver bothsent to jail.

होटल हॉलीडे होम की पार्किंग में शहर के कारोबारी पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पीएसओ पंकज शर्मा और ड्राइवर राकेश कुमार को 16 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला कचहरी में पेश किया। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। उधर, पुलिस विभाग ने पीएसओ पंकज शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


ड्राइवर राकेश कुमार भी सस्पेंड हो गए हैं। पंकज शर्मा का हेड क्वार्टर फर्स्ट बटालियन जुन्गा में तय किया गया है। बटालियन के कमांडेंट सुनील कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उधर, उद्योग मंत्री ने शुक्रवार देर रात आईजीएमसी में घायल कारोबारी का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुलेगा गोलीकांड का राज

 minister pso and driver bothsent to jail.

होटल होली डे होम की पार्किंग में गोली चलाने के आरोप में सदर पुलिस ने फर्स्ट बटालियन जुन्गा के हेड कांस्टेबल पंकज शर्मा निवासी डंगार जिला बिलासपुर और ड्राइवर राकेश कुमार निवासी सुजानपुर जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया है।

दोनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने इसकी पुष्टि की है। मंत्री के पीएसओ की पिस्टल को सदर पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए फारेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया।

मौके से कुछ अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। विस्तृत जांच को लैब की रिपोर्ट का इंतजार है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस अब कार्रवाई के लिए डाक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अब पूरी जांच मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी है।

बोलने से कतरा रहे आईजीएमसी के अधिकारी

 minister pso and driver bothsent to jail.

आईजीएमसी के डिप्टी एमएस राहुल राव ने कहा कि यह उनका डिपार्टमेंट नहीं है। यह ऑर्थो विभाग का केस है, इस बारे में अस्पताल के प्रिंसिपल या ऑर्थो के डाक्टर ही बता सकते हैं।

मैं नहीं कर सकता कोई कमेंट: कौशल
आईजीएमसी के प्रिंसिपल डा. एसएस कौशल ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि आज मैं सारा दिन काउंसलिंग में व्यस्त था। इस मामले में कोई कमेंट नहीं कर सकता, आप एमएस से पूछ लिजिए।

चोट में नहीं मिले गोली के सबूत: रमेश
आईजीएमसी के एमएस डा. रमेश का कहना है कि चोट गोली से लगी है या नहीं अभी यह साफ नहीं हो पाया है। गोली का गन पाउडर या अन्य कोई एविडेंस नहीं मिला है।

मंत्री ने रात तीन बजे पूछा घायल का कुशलक्षेम

 minister pso and driver bothsent to jail.

होटल होलीडे होम में वीरवार रात को हुए गोलीकांड में घायल कशिश खन्ना का हाल जानने के लिए उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी आईजीएमसी पहुंचे।

कशिश के परिजनों के अनुसार मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे अस्पताल के स्पेशल वार्ड में पहुंचे, घायल कशिश का हाल जाना और परिवारजनों को सांत्वना दी। मंत्री जी ने कहा कि घटना के दिन वह शहर से बाहर थे।

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने पीएसओ को सरेंडर करने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद वे वहां से चले गए। वहीं पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा भी शनिवार सुबह गोली कांड में घायल हुए युवक का हाल जानने आईजीएमसी पहुंचे और परिवार जनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed