फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mining mafia crime scene in solan himachal pradesh

अफसरों को तलवारें दिखाकर जब्त वाहन ले गया माफिया

Thu, 17 Dec 2015 08:43 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
mining mafia crime scene in solan himachal pradesh

हिमाचल में खनन माफिया दबंगई पर उतर आया है। प्रशासनिक अधिकारियों को तलवारों से धमकाकर पंजाब के दर्जनों लोग सीज किए गए दो ट्रैक्टर और जेसीबी को लेकर फरार हो गए। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे नालागढ़ उपमंडल के पंजाब सीमा से सटे क्षेत्र में हुई। दभोटा पुलिस, एसडीएम और नायब तहसीलदार देखते ही रह गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर रात को करीब 11 बजे हुई।

विज्ञापन


एसडीएम हरिकेश मीणा को फोन पर सूचना मिली कि पंजाब सीमा से सटे नालागढ़ उपमंडल के दभोटा के माजरा बसोट और नवांग्राम में अवैध खनन हो रहा है। इस पर एसडीएम अपने गनमैन के साथ मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी और एक दर्जन ट्रैक्टर खनन कार्य में लगे थे। एसडीएम के वाहन को देखकर कुछ लोग दो जेसीबी और 9 ट्रैक्टर को लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


एसडीएम ने दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को रोक लिया। उन्होंने दभोटा पुलिस और नायब तहीसलदार ठाकुर दास नेगी को भी मौके पर बुलाया। एसडीएम ने पुलिस को इन दोनों ट्रैक्टरों और जेबीसी को सीज करने के लिए कहा। इस बीच, वह अपने गन मैन को भी मौके पर छोड़ कर स्वयं वह नालागढ़ की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलवारें लहराईं, कहा- यहां न जेसीबी रहेगी, ट्रैक्टर

mining mafia crime scene in solan himachal pradesh

एसडीएम मौके से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि पंजाब के एक क्षेत्र प्रधान ने लोगों को भड़का दिया और तलवारें हवा में लहरा कर कहा कि न तो कोई जेसीबी यहां रहेगी न ही ट्रैक्टर। इस बीच काफी लोग एकत्रित हो गए। नायब तहसीलदार और पुलिस ने एसडीएम को सूचित किया, लेकिन जब तक दोबारा एसडीएम मौके पर आए, तब तक ये लोग पंजाब की सीमा पार कर चुके थे।

पुलिस में तुलना में ज्यादा थे माफिया के लोग-
एसडीएम ने बताया कि तीन वाहनों को सीज करने के बाद वह नालागढ़ की ओर जा रहे थे। फोन पर सूचना मिली कि खनन माफिया के लोग जेसीबी और ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस की तुलना में वे काफी लोग थे। उधर, एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 353, 186,189, 506 और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed