{"_id":"ae48795f861cfea9845d5b69ea724218","slug":"mining-mafia-attack-on-journalist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ने पत्रकार पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन माफिया ने पत्रकार पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर/जयसिंहपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया के हौसले इस कद्र बुलंद हो गए हैं कि वह अब हमले करने पर उतारू हो गया है। खनन माफिया ने अमर उजाला के लंबागांव से पत्रकार बृजमोहन कंठवाल पर शुक्रवार रात हमला कर दिया। हमले में कंठवाल को काफी चोटें आई हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पत्रकार ने करीब एक सप्ताह पहले अवैध खनन करने वालों के खिलाफ खबर लिखी थी। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। कंठवाल ने बताया कि जब वह शुक्रवार रात को लंबागांव से अपने घर सोल बनेहड़ आ रहे थे तो रास्ते में महेंद्र, संतोष और एक बिहारी मजदूर ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के बाद तीनों आरोपियों ने कहा कि अब दोबारा खबर लगाई तो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। लंबागांव थाना के प्रभारी कमलकांत ने कहा कि पुलिस ने महेंद्र, संतोष कुमार और प्रवासी मजदूर के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि खनन माफिया नालागढ़ में पुलिस पर भी पहले हमला कर चुका है। अब उन्होंने उनके खिलाफ खबर छापने वाले पत्रकारों पर भी हमला शुरू कर दिया है।
निष्पक्ष जांच नहीं की तो सीएम से उठाएंगे मामला- जयसिंहपुर प्रेस क्लब के प्रधान व अन्य पत्रकारों ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
पालमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव बाघला, पत्रकार संघ पालमपुर के अध्यक्ष नवीन पठानिया, देवभूमि प्रेस क्लब थुरल के प्रधान अशोक चौहान और बैजनाथ प्रेस क्लब के प्रधान राजकुमार सूद ने कहा कि पुलिस ने हमले की निष्पक्ष जांच नहीं की तो सीएम से मामला उठाया जाएगा।