फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   marriage cheating case at mandi

फेसबुक ने खोला धोखेबाज पत्नी का वो राज?

Mon, 26 May 2014 04:47 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 04:47 PM IST
विज्ञापन
marriage cheating case at mandi

फेसबुक के जरिए धोखेबाज पत्नी का भंडाफोड़ होने का यह मामला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के लाका गांव का है। जानकारी के अनुसार सात दिसंबर 2011 को चंडीगढ़ के युवक संदीप कुमार की शादी रामनगर वार्ड के इस गांव की एक युवती से हुई।

विज्ञापन


शुरू में सब ठीक ठाक रहा। संदीप को भी अपनी पत्नी पर पूरा भरोसा था। लेकिन इसे मालूम नहीं था कि उसकी पत्नी का अतीत कैसा रहा। वहीं, उसकी पत्नी ने अपने अतीत के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

चैटिंग में व्यस्त रहने लगी महिला

marriage cheating case at mandi

शादी के कुछ दिन बाद से ही संदीप की पत्‍नी मोबाइल पर फेसबुक के जरिए एक युवक से चै‌टिंग करने में व्यस्त रहने लगी। मगर इसके बारे में उसने संदीप को नहीं बताया।

संदीप को संदेह हुआ और वह परेशान रहने लगा। उसे पता नहीं चल रहा था कि आखिर उसकी पत्‍नी किससे इतनी देर तक चुप चुप कर चैटिंग करती है।

इसके बाद संदीप ने बातों बातों में पत्‍नी से फेसबुक का पासवर्ड ले लिया।

फेसबुक अकाउंट देखकर रह गया दंग

marriage cheating case at mandi

फेसबुक अकाउंट खोलने के बाद संदीप दंग रह गया। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस पर वह जान से भरोसा करता है, वही पत्‍नी धोखेबाज निकली।

फेसबुक पर संदीप ने पत्‍नी की चैटिंग की जिसमें एक युवक के साथ आपत्तिजनक बातें लिखी हुई थी। कुछ फोटो भी देखी जिसमें पता चला कि उसकी पत्‍नी की इस युवक के साथ पहले शादी भी हो चुकी है।

मगर ये सब बातें संदीप और उसके परिवार से छिपाई गई।

विज्ञापन

खुद ही की मामले की जांच पड़ताल

marriage cheating case at mandi

इसके बाद संदीप ने खुद ही मामले की जानकारी लेना ठीक समझा। पता चला कि उसकी पत्‍नी ने इसी साल 26 मार्च को इस युवक से तलाक लिया था। जबकि संदीप से काफी पहले इसने शादी कर ली थी। यानि पहली शादी के बावजूद इसने संदीप से शादी की।

लेकिन इसके बारे में किसी को नहीं बताया गया। यहां तक कि गांव की पंचायत में भी इस पहली शादी का पंजीकरण नहीं करवाया गया था। इस पूरे मामले में संदीप की पत्‍नी, सास, ससुर समेत कुल चार लोग शामिल रहे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

marriage cheating case at mandi

पीड़ित संदीप ने पूरा मामला जानने के बाद इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने भी खुद अपने स्तर पर पड़ताल की। संदीप के दिए रिकॉर्ड चैक ‌किए गए।

इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला, उसके पिता और मां समेत सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी संजीव भाटिया का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की जांच पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed