फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man doubts 24 year old boy of having extra-marital relations with his wife murder in solan

अवैध संबंधों के शक में कर दी युवक की हत्या

Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन) Updated Tue, 12 Jul 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
Man doubts 24 year old boy of having extra-marital relations with his wife murder in solan

दानोघाट में 24 साल के युवक हुकम चंद की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने रविवार को हंसराज पुत्र कर्म दास निवासी जाडनी जतोग शिमला को हत्या मामले में गिरफ्तार किया है। उसे कुनिहार क्षेत्र से धरा गया है। हत्या के बाद वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए टीमें गठित की थीं।

विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि हुकम चंद के कत्ल के पीछे अवैध संबंध का शक है। मुख्य आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे, जिसके चलते 24 वर्षीय युवक का कत्ल किया गया है। यह इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 35 वर्षीय युवक अमरचंद उर्फ बबलू पुत्र अभिराम निवासी घनाहट्टी शिमला को गिरफ्तार किया गया था। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन


6 जुलाई को मिला था शव
युवक को घर के करीब ही मौत के घाट उतारा गया था। 6 जुलाई को दानोघाट से लगभग 500 मीटर दूरी पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। शव की पहचान आईडी कार्ड से स्थानीय युवक हुकम चंद पुत्र सतीश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी गांव री कोलका के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का एक हाथ था।  बिजली का करंट लगने से उसकी एक बाजू चली गई थी। वह रविवार से घर नहीं आया था । मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचित किया कि घासनी में शव पड़ा है। आरोपियों ने बताया कि है कि उन्होंने हुकम चंद को उसी के घर के करीब मारा गया।

यहां घूमी शक की सुई

Man doubts 24 year old boy of having extra-marital relations with his wife murder in solan

पुलिस के मुताबिक हत्याकांड वाले दिन धरे गए संदिग्ध की मोबाइल लोकेशन उसी स्थान की निकली है, जहां से लाश बरामद हुई है। जबकि मुख्य आरोपी की लोकेशन भी वहीं की निकली है।

पुलिस ने जाल बिछाते हुए मुख्य आरोपी के साथी को तो धर दबोचा है, लेकिन हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

इसलिए हुई हत्या
पुलिस ने जांच में पाया है कि मुख्य हत्यारोपी के घर मृतक युवक हुकम चंद का आना जाना था। पूछताछ में पता चला है कि मुख्य आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के साथ युवक के अवैध संबंध हैं।

वहीं, बिजली बोर्ड से मुआवजा भी कुछ अरसा पहले युवक को मिला था। इसके बाद उसने एक कार खरीदी थी। जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाता था। पैसे के लेनदेन और गाड़ी के कागजों के पीछे भी विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed